Loading...

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की छठी लिस्ट जारी, इन 5 उम्मीदवारों का किया एलान….

PARUL • 25 Mar 2024 • 1 Min Read

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पांच नामों का एलान किया गया है।

पार्टी ने राजस्थान के लिए चार और तमिलनाडु के लिए एक उम्मीदवार का एलान किया। इसके साथ ही कांग्रेस ने अपने 190 उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है।

कांग्रेस की छठी लिस्ट में अजमेर से रामचन्द्र चौधरी, राजसमंद से सुदर्शन रावत, भीलवाड़ा से डॉ. दामोदर गुर्जर और कोटा से प्रह्लाद गुंजल को मैदान में उतारा गया है। वहीं तमिलनाडु के तिरुनेलवेली से पार्टी ने एडवोकेट सी रॉबर्ट ब्रूस को उम्मीदवार बनाया है।