लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की नौवीं सूची की जारी
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में पार्टी ने सिर्फ एक ही प्रत्याशी के नाम का एलान किया है।
बता दें बीजेपी ने आज अपनी नौवीं सूची में राजस्थान की भीलवाड़ा लोकसभा सीट से दामोदर अग्रवाल को टिकट दिया है। इससे पहले भाजपा ने बीते दिन अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की थी।
जानकारी के मुताबिक, भाजपा ने 543 सदस्यीय लोकसभा चुनाव के लिये अब तक 412 सीट पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लोकसभा की 543 सीट के लिए 19 अप्रैल से एक जून के बीच सात चरण में चुनाव होना है। मतगणना चार जून को होगी।