छठे चरण में 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 58 सीटों पर 25 मई को होगा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पांच चरणों के लिए मतदान हो चुका है। छठे चरण अब में 25 मई को 8 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 58 सीटों पर मतदान होना है। छठे चरण की 58 सीटों पर कुल 889 प्रत्याशी मैदान में हैं।
इसमें अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के 20 प्रत्याशी भी शामिल हैं। पहले यहां तीसरे चरण में मतदान होना था। मगर बाद में छठे चरण में स्थगित कर दिया गया था। छठे चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की सभी 10, बिहार और पश्चिम बंगाल की 8-8, दिल्ली की सभी 7, ओडिशा की 6 और झारखंड की 4 सीटें शामिल है।
वहीं सबसे कम जम्मू-कश्मीर की एक सीट पर भी लोग वोट डालेंगे। छठे चरण का मतदान पूरा होते ही देश की 543 लोकसभा सीटों में से 486 सीटों पर मतदान संपन्न हो जाएगा।