Loading...

लोकसभा चुनाव: जिला में 25 मई को होगी दूसरी चुनावी रिहर्सल

By Ankita Published: 21 May 2024, 12:19 PM | Updated: 21 May 2024, 12:22 PM 1 min read

HNN/ मंडी

33-मंडी विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियों की दूसरी रिहर्सल 24 मई के स्थान पर 25 मई को होगी। सहायक निर्वाचन अधिकारी 33-मंडी विधानसभा क्षेत्र एवं एसडीएम ओम कांत ठाकुर ने बताया कि प्रशासनिक कारणों से दूसरी चुनावी रिहर्सल में बदलाव किया गया है।

अब यह रिहर्सल 24 मई के स्थान पर 25 मई को सुबह 9ः30 बजे से होगी। रिहर्सल का स्थान संस्कृति सदन ही रहेगा।

उन्होंने बताया कि पोलिंग पार्टियों में शामिल पीठासीन अधिकारियों, सहायक पीठासीन अधिकारियों तथा मतदान अधिकारियों की एक साथ ही 9ः30 बजे से रिहर्सल शुरू होगी।