Loading...

लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए किया प्रेरित

PARUL • 30 Apr 2024 • 1 Min Read

महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह व स्थानीय जनता को शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए किया जागरूक

HNN/मंडी

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने बताया कि 30-द्रंग विधानसभा क्षेत्र में आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में मतदाताओं की शत प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु मतदान जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

ग्राम पंचायत पदवाहन में मतदान प्रतिशत बढ़ाने अधिक से अधिक मतदाताओं को अपने मत के महत्व के बारे में जागरूक करने हेतु स्वीट टीम के तहत नोडल अधिकारी डॉ. कल्याण चंद मंडोत्ररा की अध्यक्षता में जागरूक शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में महिला मंडल, स्वयं सहायता समूह और स्थानीय जनता को शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए जागरूक किया गया। इस दौरान सेल्फी पॉइंट भी लगाई गई और सभी को लोकतांत्रिक देश का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने-अपने मत का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।

इसके अलावा मतदान के महत्व तथा निर्वाचन प्रणाली के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। सभी को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि उनका नाम वोटर लिस्ट में दर्ज हो यदि किसी का नाम वोटर लिस्ट में नहीं है तो उसे बी एल ओ के माध्यम या वोटर हेल्पलाइन के माध्यम से फॉर्म 6 आवश्यक भरें।

उन्होंने जानकारी दी कि 1 अप्रैल 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवा मतदाता सूची में दर्ज नहीं है तो आगामी 4 मई तक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवा सकते हैं।