लोकसभा चुनाव में भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीतेगी 400 से अधिक सीटें- रावत
HNN/ नाहन
सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 400 से अधिक सीटें जीतेगी और कांग्रेस पार्टी सिर्फ 50 सीटों से भी कम सिमट कर रह जाएगी।
रावत ने बताया कि देश की जनता अब सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है, कांग्रेस की झूठी गारंटी पर नहीं। रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने हिमाचल प्रदेश की जनता को विधानसभा चुनाव के दौरान झूठी गारंटी दी थी। जिसकी हवा तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत से निकल गई।
अब देश की जनता केवल मात्र पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जाता रही है क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी देश की जनता से जो वायदे करते हैं उन वायदे को पूरा करके दिखाते हैं ।रावत ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के लिए बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है।
इन योजनाओं में आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना गांव में रह रहे गरीब लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है।
इस योजना के तहत प्रति व्यक्ति 5 किलो मुफ्त राशन मिल रहा है इसके अतिरिक्त और भी बहुत सारी योजनाएं हैं जिसका सीधा लाभ पात्र लोगों को मिल रहा है। रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी ने बहुत लंबे समय तक देश व प्रदेश में राज किया।
रावत ने बताया कि इसी तर्ज पर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भी बहुत सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई थी, जिसका लाभ पात्र लोगों को मिल रहा था। लेकिन सत्ता परिवर्तन के बाद रक्षाबंधन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन जन कल्याणकारी योजनाओं को धीरे-धीरे बंद करने जा रहे हैं, जिससे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है, जिसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी के नेताओं को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा।