HNN/ नाहन
सिरमौर भाजपा के जिला सह मीडिया प्रभारी प्रताप सिंह रावत ने मीडिया को जारी बयान करते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव में सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी चलेगी कांग्रेस पार्टी की झूठी गारंटी नहीं चलेगी। देश व प्रदेश की जनता अब कांग्रेस पार्टी के झांसे में आने वाली नहीं है।
रावत ने बताया कि तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत मिलने से यह साफ हो गया है कि देश की जनता अब सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा करती है। कांग्रेस पार्टी की झूठी गारंटी पर नहीं क्योंकि पीएम नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वह करके दिखाते हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में बहुत सारी जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिसका लाभ आम जनमानस को मिल रहा है। रावत ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी जमीनी स्तर के नेता है इसलिए वह जमीनी हकीकत को भली भांति समझते हैं।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने लगातार कई वर्षों तक देश व प्रदेश में राज किया लेकिन उन्होंने आज तक किसी के खाते में एक भी रुपए नहीं डाला है। पीएम नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं के पैसे सीधे लाभार्थी के खाते में आ रहे हैं, इसलिए जो दिखता है वही बिकता है।
रावत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार ही भ्रष्टाचार किया है देश की जनता सब जानती है। उन्होंने बताया कि हिमाचल में भी कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश की जनता को 10 बड़ी गारंटी दी थी, जिसमें से आज तक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है।
जिससे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। इसका खामियाजा कांग्रेस पार्टी के नेताओं को लोकसभा चुनाव में भुगतना पड़ेगा। भाजपा प्रदेश की चारों लोकसभा सीटों पर प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज करेगी।

