लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत निविदाएं आमंत्रित….
HNN/हमीरपुर
लोकसभा चुनाव-2024 के दौरान प्रिटिंग, फोटोस्टेट, इलेक्ट्रॉनिक्स व इंटरनेट, बिजली का काम व सामान की आवश्यकता होती है। इसके लिए इच्छुक फर्मों व व्यक्तियों द्वारा उक्त कार्य को उपलब्ध करवाने की क्षमता रखने वालों से मुहरबंद लिफाफे में निविदाएं आमंत्रित की गई है।
उक्त कार्यों के लिए इच्छुक लोग या फर्म निर्धारित निविदाओं के प्रारूप को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम नादौन के कार्यालय के कमरा संख्या 306 में कार्यालय समय अवधि में 28 अप्रैल शाम 3 बजे तक प्राप्त कर सकता है।
एसडीएम कार्यालय से दी गई जानकारी के अनुसार अपनी निविदा सीलबंद लिफाफे में 29 अप्रैल को सुबह 10:45 तक एसडीएम के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। इसके अतिरिक्त निर्धारित समय अवधि के बाद प्राप्त निविदाएं स्वीकार नहीं की जाएंगी। सभी प्राप्त निविदाएं उसी दिन 29 अप्रैल को सायं तीन बजे इच्छुक उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोली जाएंगी।