लोकसभा चुनाव 2024: तीसरे चरण में 12 राज्यों की 93 सीटों पर होगा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण में अब 7 मई को 12 राज्यों की 93 सीटों पर मतदान होना है। इससे पहले तीसरे चरण में चुनाव आयोग के मुताबिक 94 सीटों पर मतदान प्रस्तावित था, लेकिन सूरत सीट पर बीजेपी के उम्मीदवार के निर्विरोध जीत के बाद अब एक सीट कम हो गई है।
गौरतलब है कि इससे पहले दो चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं, जिसमें पहले चरण में 102 और दूसरे चरण में 88 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हुई थी।
बता दें कल गुजरात की 25, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 11, उत्तर प्रदेश की 10, मध्य प्रदेश की नौ, छत्तीसगढ़ की सात, बिहार की पांच, असम और पश्चिम बंगाल की चार-चार, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव और गोवा की दो-दो सीटों पर चुनाव होने है।