Loading...

लोकसभा चुनाव 2024: शिमला जिला में 4,232 कर्मचारी देंगे ड्यूटी

Ankita • 11 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

लोकसभा चुनाव के सफल संचालन के लिए जिला शिमला में कुल 4232 कर्मचारी ड्यूटी देंगे, जिसमें 1058 पीआरओ, 1058 एपीआरओ एवं 2116 पीओ रहेंगे। इसके अतिरिक्त, 20 प्रतिशत मतदान कर्मी रिजर्व रखे जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में लगे अधिकारी व कर्मचारी बढ़चढ़ कर अपने कर्तव्य का पालन करें। अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला में कुल 1058 मतदान केंद्र है।

हर मतदान केन्द्र के लिए बूथ लेवल अधिकारी की भी तैनाती की जा चुकी है। जिला शिमला में चुनाव के संचालन के लिए मतदान कर्मियों को डाइस वेब साॅफ्टवेयर के माध्यम से तैनात किया जाएगा, जिसके तहत रेंडमाईजेशन की तीन चरण होंगे और यह प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से पूरी होगी।