Loading...

लोकसभा से 3 और विपक्षी सांसद सस्पेंड, अब तक इतने हुए निलंबित…

Ankita • 21 Dec 2023 • 1 Min Read

संसद के शीतकालीन सत्र का आज सोलहवां दिन है। दोनों सदनों की कार्यवाही जारी है और अभी राज्यसभा में प्रश्नकाल चल रहा है लेकिन विपक्ष की अधिकतर कुर्सियां खाली हैं। बता दें कि सांसदों के निलंबन और संसद सुरक्षा में चूक के मामले पर विपक्ष विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

जानकारी के मुताबिक, आज फिर लोकसभा से तीन और विपक्षी सांसद निलंबित कर दिए गए हैं। निलंबित सांसदों में दीपक बैज, डीके सुरेश और नकुलनाथ का नाम शामिल है। बता दें कि अब कुल निलंबित सांसदों की संख्या 146 हो गई है।

यह संख्या लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर है। वहीं लोकसभा की सुरक्षा में सेंध के मुद्दे पर विपक्ष सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहा है और सरकार से जवाब की मांग कर रहा है।