लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लोक निर्माण मंत्री ने अंब स्कूल के निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम का किया निरीक्षण

PARUL | 1 दिसंबर 2023 at 11:29 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना/वीरेंद्र बन्याल

लोक निर्माण व युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्ब में निर्माणाधीन इंडोर स्टेडियम की समीक्षा करने निर्माण स्थल पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने इंडोर स्टेडियम की प्रगति की समीक्षा की और कार्यस्थल का निरीक्षण भी किया।

उन्होंने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अम्ब में 247.54 लाख रूपये की लागत से इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इंडोर स्टेडियम के बनने से विद्यार्थियों को बिना किसी कठिनाई से अपनी तैयारी करने में सहायता मिलेगी। उन्होंने लोक निर्माण विभाग को निर्माणकार्य में तीव्रता लाने के निर्देश दिये ताकि विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि निर्माणकार्य को पूरा करने के लिए अतिरिक्त बजट का प्रावधान कर दिया जाएगा। इस अवसर पर एसडीएम अम्ब विवेक महाजन, एक्सियन लोक निर्माण दिनकर शर्मा, प्रिंसीपल अम्ब स्कूल के अतिरिक्त अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]