Loading...

लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन को ठेकेदार ने दी जान से मारने की धमकी

PARUL • 18 Sep 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

लोक निर्माण विभाग बंगाणा के एक्सईएन अरविंद लखनपाल ने बंगाणा पुलिस के पास शिकायत देते हुए बताया कि गत दिवस दोपहर बाद अपने कार्यालय में मौजूद थे। इसी दौरान क्लास डी का ठेकेदार रणवीर राणा निवासी कोठी अन्य ठेकेदारों संग कार्यालय में पहुंच गया और दुर्व्यवहार करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

इतना ही नहीं सरकारी कार्य में बाधा डालने का भी काम किया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि इससे पहले भी ठेकेदार रणवीर राणा कार्यालय के कार्यों में बाधा पहुंचा चुका है।हेडक्वार्टर अजय ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।