HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा एचपीएएस की मुख्य परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए है। बता दें हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा की 13 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर को खत्म हो जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, 13 दिसंबर से 19 दिसंबर तक आयोजित होने वाली हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2023 के प्रवेश पत्र आधिकारिक वेबसाइट https://hppsconline.hp.gov.in/ पर अपलोड कर दिए गए हैं। जहाँ से उम्मीदवार एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
13 से 19 दिसंबर तक होगी परीक्षा
अंग्रेजी की लिखित परीक्षा 13 दिसंबर को सुबह 09:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और हिंदी की लिखित परीक्षा दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक आयोजित की जाएगी।
निबंध विषय की परीक्षा 14 दिसंबर, 2023 को आयोजित होने वाली है। सामान्य अध्ययन के लिए परीक्षा 15 से 17 दिसंबर तक आयोजित की जाएगी। वैकल्पिक पेपर I और II के लिए परीक्षा 18 और 19 दिसंबर, 2023 को निर्धारित है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





