Loading...

लोक सेवा आयोग ने पर्सनैलिटी टेस्ट के परिणाम किए घोषित

PARUL • 23 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर और उच्च शिक्षा विभाग में आचार्य ज्योतिष (संस्कृत कॉलेज कैडर) के पदों को भरने के लिए आयोजित पर्सनैलिटी टेस्ट का परिणाम घोषित कर दिया है।

उच्च शिक्षा विभाग में आचार्य ज्योतिष (संस्कृत कॉलेज कैडर) के एक पद को भरने के लिए पर्सनैलिटी टेस्ट आयोजित हुआ था। इसमें कपिल मोहन उत्तीर्ण हुए। इनकी नियुक्ति के लिए लोक सेवा आयोग ने नाम प्रदेश सरकार के समक्ष प्रेषित कर दिया है।

जबकि असिस्टेंट पब्लिक रिलेशन ऑफिसर के पर्सनैलिटी टेस्ट में 2 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। जिनमें अरविंद ठाकुर व अजय कुमार शामिल हैं। सोमवार को आयोजित पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए 8 उम्मीदवार क्वालीफाई हुए थे और इनमें से 2 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए।

इनकी नियुक्ति के लिए लोक सेवा आयोग ने नाम प्रदेश सरकार के समक्ष प्रेषित कर दिए हैं। आयोग के सचिव देवेंद्र कुमार रत्तन ने बताया कि विस्तृत परिणाम व अन्य जानकारी आयोग की वैबसाइट पर उपलब्ध करवा दी है।