लोगों की उम्मीदों भरा रहा हिमाचल सरकार का एक साल का कार्यकाल- धनवीर

HNN/ शिमला

एनएसयूआई प्रदेश सचिव धनवीर सिंह ने प्रेस को बयान जारी करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 11 दिसंबर को एक साल का कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश वित्तीय परिस्थिति व आपदा की दौर से गुजरते हुए हिमाचल प्रदेश सरकार एक साल का कार्यकाल सभी के लिए खुशाल भरा रहा, चाहे कर्मचारी हो या फिर युवा को रोजगार की बात हो।

प्रदेश सरकार द्वारा ओल्ड पेंशन स्कीम 1035 कर्मचारियों को लागू की गई। प्रदेश सरकार द्वारा 15,000 से अधिक भर्तियों की स्वीकृति कैबिनेट में हिमाचल सरकार द्वारा एक साल में दी गई है। अगल-अलग विभाग में जेसे शिक्षा विभाग में 6000 पद भरें जाएंगे। टीजीट आर्ट्स में 1070, टीजीटी नॉन मेडिकल में 776, टीजीटी मेडिकल में 430, शास्त्री में 494, जेबीटी में 2521 पद भरें जाने है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नौजवानों को रोजगार के साधन उपलब्ध कराने के लिए हर विधानसभा में 10 करोड़ रूपए उपलब्ध करवाए जाएंगे। हिमाचल सरकार द्वारा राजीव गांधी स्टार्टअप योजना के तहत 500 नौजवानों को इलेक्ट्रीकल गाड़ियां खरीदने पर 50 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

एनएसयूआई प्रदेश सचिव धनवीर सिंह ने कहा कि एनएसयूआई जिला सिरमौर प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू व हिमाचल प्रदेश के समस्त मंत्री मंडल को एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर बधाई देता है और आने वाले लोक सभा चुनाव में एनएसयूआई कांग्रेस पार्टी के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़े है।