लोगों के खातों को खाली कर रहे शातिर, अब उद्योगकर्मी हुआ लाखों की ठगी का शिकार
HNN/ सोलन
हिमाचल प्रदेश में साइबर ठग पूरी तरह से सक्रिय हो गए हैं। आलम यह है कि यह साइबर ठग प्रदेशवासियों के खातों को खाली करने में लगे हुए हैं। ऐसा ही एक और मामला सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पेश आया है जहां साइबर ठगों ने एक व्यक्ति के खाते से लाखों रुपए उड़ा लिए। साइबर ठगों ने तकरीबन दो ट्रांजैक्शन में 1,15,485 रुपए खाते से उड़ाए है।
वहीँ, जिसके खाते से ठगों ने यह राशि उड़ाई है वह एक उद्योगकर्मी है। पीड़ित ने पुलिस थाना में इस बाबत शिकायत दर्ज करवाई है और मदद की गुहार भी लगाई है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित अमित कुमार तुंबडिया ने बताया कि 12 दिसंबर को किसी ने उसके खाते से 1,15,485 रुपए निकाल लिए।
जब उसके पास खाते से पैसे निकलने का मैसेज आया तो उसके होश उड़ गए। उसने देखा कि दो ट्रांजैक्शन में किसी ने उसके खाते से यह पैसे निकाले थे। जिसके बाद वह तुरंत पुलिस थाना पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। डीएसपी बद्दी प्रियंका गुप्ता ने मामले की पुष्टि की है।