लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में करें जागरूक – उपायुक्त राघव शर्मा

Ankita | 22 फ़रवरी 2023 at 5:36 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बोले- हाइवे पर मिलने वाले संपर्क मार्गों पर स्पीड लिमिट के साइन बोर्ड व स्पीड ब्रेकर लगाना करें सुनिश्चित

HNN/ ऊना

जिला स्तरीय रोड सेफ्टी समिति की बैठक उपायुक्त ऊना राघव शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उपायुक्त ने क्षेत्रीय परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि जिला में न्यू लाईसेंस बनाने, ड्राईविंग टेस्ट और गाडियों की पासिंग करवाने आएं लोगों को सड़क सुरक्षा नियमों बारे जागरूक करें। इसके अलावा सड़क सुरक्षा नियमों से संबंधित प्रचार सामग्री का वितरण सुनिश्चित करें ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सड़क सुरक्षा नियमों से जागरूक हो सकें। उन्होंने आरटीओ को निर्देश दिए कि वह स्कूली बसों को चलाने के लिए सभी मापदंडों की अनुपालना सुनिश्चित करें और औचक निरीक्षण भी करें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने परिवहन विभाग को नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए। राघव शर्मा ने कहा कि जिला ऊना में 9 ब्लैक स्पाॅटस को ठीक कर दिया गया है। इन ब्लैक स्पाॅटस पर आवश्यकता अनुसार क्रैश बैरियर तथा वाहनों की गति को कम करने के उद्देश्य से स्पीड ब्रेकर या रंबल स्ट्रिप लगाई गई हैं। उन्होंने डीएवी सैनेंटरी स्कूल के सामने एनएच रोड़ पर यू-टर्न कट को बंद करने, बहडाला स्कूल के समीप रोड़ पर स्पीड बे्रकर लगाने तथा नंगल कलां में रंबल स्ट्रिप लगाने के साथ-साथ बस अड्डे का बोर्ड लगाने को कहा।

उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि हाइवे पर मिलने वाले संपर्क मार्गों पर स्पीड लिमिट के साईंन बोर्ड तथा स्पीड ब्रेकर लगाना सुनिश्चित करें ताकि दुर्घटना होने की संभावना को कम किया जा सके। राघव शर्मा ने कहा कि सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति की मानवता के तौर पर मदद करना हमारा नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि घायल व्यक्ति की मदद करने वाले नेक व्यक्तियों (गुड समेरिटन) का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

उन्होंने पुलिस विभाग को ऐसे गुड समेरिटन व्यक्तियों की सूची क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को देने को कहा ताकि मदद करने वाले व्यक्तियों को समान्नित किया जा सके। आरटीओ राजेश कौशल ने बताया जिला में लगभग 200 गाडियां स्कूलों में लगाई गई हैं जिनकी नियमित रूप से चैकिंग की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]