वन निगम के गोदाम में लगी आग, लाखों का नुक्सान, चंद मिनटों में…
HNN / हमीरपुर
जिला हमीरपुर के नादौन क्षेत्र के तहत आते वन विभाग के गोदाम में देर रात अचानक आग लग गई। इस आगजनी की घटना में गोदाम में रखी लाखों की लकड़ी राख के ढेर में तब्दील हो गई है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार जब धौलासिद्ध परियोजना का निर्माण कार्य चला हुआ था, तो उस दौरान निर्माण स्थल पर जितने भी चीड़ के पेड़ थे, उन्हें काटकर उसकी लकड़ी को वन विभाग के गोदाम में सुरक्षित रखा गया था। लेकिन देर रात गोदाम में आग लग गई और अंदर रखी लाखों की लकड़ी चंद मिनटों में राख के ढेर में तब्दील हो गई।
बताया जा रहा है कि गोदाम में 10,00000 रूपए कीमत की लकड़ी रखी हुई थी। अंदर आग कैसे लगी उस बात का अभी तक पता नहीं लग पाया है। वहीं, रेंज ऑफिसर नादौन कुसुम पाल ने कहा कि उन्हें जैसे ही आग लगने की सूचना मिली, उन्होंने वन निगम के अधिकारियों को तुरंत सूचित किया। वन निगम मामले की जांच कर रही है।