Loading...

वन विभाग ने पकड़ी देवदार के 46 स्लीपरों से भरी पिकअप, मामला दर्ज

Ankita • 6 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में वन विभाग की टीम ने देवदार के स्लीपरों से लदी एक पिकअप पकड़ी है। गाड़ी रोकने पर चालक छलांग लगाकर गाड़ी छोड़ भाग गया है। पुलिस ने भारतीय दंड सहिंता की धारा 379, 34 और फोरेस्ट एक्ट 41,42 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम वन परिक्षेत्र सरांह के अंतर्गत गश्त कर रही थी। इस दौरान धबास कैंची के समीप सरांह की तरफ से आ रही पिकअप जीप (एचपी 63डी-2377) को जांच के लिए रोका गया।

तलाशी के दौरान गाड़ी से देवदार के बिना कोई हैमर लगे 46 स्लीपर बरामद हुए। वहीं चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया। वन कर्मियों ने वाहन को जब्त करके पुलिस को सुपुर्द किया, जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी चौपाल सुशांत शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।