Loading...

वन विभाग ने पकड़े अवैध लकड़ी से भरे 2 कैंटर, आरोपी फरार

Ankita • 29 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

जिला कांगड़ा में वन विभाग के टीम ने कस्बा बीरता के निकट अवैध लकड़ी से भरे 2 कैंटर पकड़े है। हालांकि दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। विभाग द्वारा दोनों कैंटरों को कब्जे में ले लिया है और आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, वन विभाग की टीम ने कस्बा बीरता के निकट गगल से होशियारपुर की ओर जा रहे दो कैंटरों को जांच के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान वाहनों से करीब 12 टन अवैध लकड़ी बरामद हुई।

जब परमिट के लिए पूछा गया तो चालक परमिट नहीं दिखा पाए। इन दोनों कैंटरों में बिना परमिट अवैध लकड़ी बरामद की गई। हालांकि आरोपी मौके पर भागने में कामयाब रहे। मामले की पुष्टि वन विभाग के डीएफओ दिनेश शर्मा के द्वारा की गई है।