लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वन विभाग में 36 वर्ष तक सेवाएं देने के उपरांत सेवानिवृत्त हुए तिलक राज शर्मा

Ankita | 30 दिसंबर 2023 at 3:18 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना/ वीरेंद्र बन्याल

कुटलैहड़ विधानसभा एवं उप-मंडल वन विभाग वन परिक्षेत्र कार्यालय बंगाणा के तहत सोहारी रेंज से ग्राम पंचायत डीहर के गांव खैरियां निवासी तिलक राज शर्मा बीओ के पद से सेवानिवृत हुए। उन्होंने वन विभाग में 36 वर्षों की वन विभाग की सेवा ईमानदारी और अनुशासन के साथ करके सेवानिवृत हुए हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वीओ बंगाणा बाल कृष्ण शर्मा, बीओ अरलू सुभाष चंद, वनरक्षक अजय शर्मा, आसिफ भट्टी, राहुल ठाकुर ,प्रवीण कुमार, विजय कुमार, अजय कुमार, मधु, अंकिता कुमारी, कर्ण राणा, देवराज, मनप्रीत साथ में विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी बंगाणा अंकुश आनंद एवं विभाग कर्मचारी द्वारा तिलक राज शर्मा व उनकी धर्मपत्नी सरोज कुमारी सहित उनके पूरे परिवार का स्वागत किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वन विभाग के कर्मचारी सदस्यों ने उन्हें शॉल, टोपी एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया। वन परिक्षेत्र बंगाणा के रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद ने पूरे स्टाफ सहित तिलक राज शर्मा को सेवानिवृत होने पर शुभकामनाएं दी। रेंज ऑफिसर अंकुश आनंद ने तिलक राज शर्मा की निर्बिवाद लंबे कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह विभाग के अन्य अधिकारियों का कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायक है।

36 वर्षों तक विभाग की सेवा करने व विदाई पर शुभकामना देते हुए उन्होंने शर्मा की दीर्घायु की कामना की। तिलकराज शर्मा ने अपनी 36 वर्ष के कार्यकाल के दौरान चौली बीट सोहारी, टकोली, भरवाईं है ,पृथ्वीपुर,पंडोगा अनेक स्थानों पर अपनी सेवाएं दी है। इस अवसर पर वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]