वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वेदप्रताप वैदिक का निधन हो गया है। बता दें डॉ. वेदप्रताप वैदिक ने 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस ली। बता दें आज मंगलवार सुबह वह नहाने गए थे, लेकिन काफी देर तक बाहर नहीं आए। सुबह करीब साढ़े नौ बजे परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ा, तब वे अंदर बेसुध मिले।
इसके बाद उनके परिजनों ने उन्हें घर के पास स्थित प्रतीक्षा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्स्कों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वेद प्रताप वैदिक का जन्म 1944 में इंदौर में हुआ था। उन्होंने 1958 से ही पत्रकारिता शुरू कर दी थी। वे देश के बड़े पत्रकार और राजनीतिक विश्लेषक थे।
वे नवभारत टाइम्स और प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया से भी जुड़े रहे। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय से अन्तरराष्ट्रीय राजनीति में पीएचडी की थी। वेद प्रताप वैदिक अनेक भारतीय और विदेशी शोध-संस्थानों और विश्वविद्यालयों में विजिटिंग प्रोफेसर रहे हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





