HNN/ शिमला
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चियोग में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। वरिष्ठ वर्ग की नारा लेखन प्रतियोगिमा में अक्षत शर्मा ने प्रथम और प्रियंका द्वितीय स्थान पर रही। जबकि कनिष्ठ वर्ग में आरती ने प्रथम और अभिनव ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार वरिष्ठ वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में स्नेहा ने प्रथम स्थान तथा पूर्णिमा ने द्वितीय तथा कनिष्ठ वर्ग में सानिया प्रथम और छात्र राज द्वितीय स्थान पर रहे। निंबध लेखन प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में श्रुति और सृष्टि क्रमशः प्रथम और द्वितीय स्थान पर रही जबकि कनिष्ठ वर्ग में प्रिंसी ने प्रथम और रूचिका ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य सुनिता कुमारी ने की। उन्होने बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए अपने संदेश के माध्यम से प्रेरित किया।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





