वर्ल्ड कप फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, भारत की पहले बल्लेबाजी
क्रिकेट वर्ल्ड कप का फाइनल मैच आज (19 नवंबर) को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से शुरू हो जाएगा।
जानकारी के अनुसार, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यानी भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। इस फाइनल मुकाबले के लिए भारत और ऑस्ट्रेलियाई टीम की प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दोनों टीमें 20 साल बाद विश्व कप के फाइनल में एक-दूसरे से खेल रही हैं। पिछली बार 2003 में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को हराया था। भारतीय टीम उस हार का बदला लेने के लिए मैदान पर उतरी है।