Loading...

वर्ल्ड कप 2023: पुणे में भारत-बांग्लादेश के बीच मुकाबला आज, इतने बजे होगा शुरू…..

Ankita • 19 Oct 2023 • 1 Min Read

वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भारतीय टीम आज (19 अक्टूबर) जीत का चौका लगाने के लिए पुणे के मैदान में उतरेगी। टीम का मुकाबला बांग्लादेश से होगा। पुणे में यह मुकाबला दोपहर 2.00 बजे से शुरू होगा। इस मुकाबले में पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली पर सभी की नजरें रहेंगी, जिनका बांग्लादेश के खिलाफ धांसू रिकॉर्ड रहा है।

कोहली को बांग्लादेश टीम का जानी-दुश्मन कह सकते हैं, क्योंकि उनका इस टीम के खिलाफ वनडे में सबसे शानदार औसत है। कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ ओवरऑल 15 वनडे मैच खेले, जिसमें 67.25 के औसत से 807 रन बनाए हैं। इस दौरान कोहली ने 4 शतक और 3 अर्धशतक जमाए हैं।

भारत और बांग्लादेश वर्ल्ड कप में 4 बार एक-दूसरे के आमने-सामने आए हैं। टीम इंडिया को केवल एक बार बांग्लादेश के खिलाफ 2007 में हार मिली थी। इसके बाद 2011, 2015 और 2019 के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की। खास बात यह कि इन चारों ही मौकों पर टीम इंडिया ने बांग्लादेश के ख‍िलाफ पहले बल्लेबाजी की थी