लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वर्ल्ड कप 2023: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगा फाइनल मुकाबला

Ankita | 19 नवंबर 2023 at 11:15 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मैच देखने जाएंगे अहमदाबाद

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 अपने समापन की ओर बढ़ चला है। आज (19 नवंबर) को क्रिकेट वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया की टक्कर होनी है। यह महामुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा।

अब 20 साल बाद खिताबी मुकाबले में दोनों टीमें एक बार फिर से आमने-सामने होंगी। रोहित शर्मा की अगुवाई में खेल रही भारतीय टीम की कोशिश तीसरी बार वर्ल्ड चैम्पियन बनने की होगी। दूसरी ओर पैट कमिंस की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया छठी बार टाइटल जीतने के लिए पूरा जोर लगाएगा। विश्व कप मुकाबले को लेकर हर तरफ उत्साह का माहौल है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

भारतीय टीम ने लगातार दस मुकाबले जीते हैं। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया ने लगातार आठ मैच जीतकर फाइनल तक का सफर तय किया है। दोनों ही टीमों के पास कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ी मौजूद हैं। अहमदाबाद के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले मैच को देखने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे।

भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, रविचंद्रन अश्विन, शार्दुल ठाकुर, ईशान किशन, प्रसिद्ध कृष्णा.

ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, एडम जाम्पा, जोश हेजलवुड, कैमरन ग्रीन, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर) और सीन एबॉट.

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]