वर्ल्ड कप 2023: विजेता टीम को मिलेगा इतने करोड़ रुपए का इनाम….
इंडिया वर्सेस ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप 2023 का फाइनल मुकाबला कल 19 नवंबर रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इस ‘महामुकाबले’ से पहले फैंस यह जानने को बेहद इच्छुक हैं कि इस बार वर्ल्ड कप विजेता और उपविजेता को कितनी प्राइज मनी मिलने वाली है।
आईसीसी ने इस बार वर्ल्ड कप 2023 के लिए 10 मिलियन डॉलर यानी लगभग 82.93 करोड़ रुपए का प्राइज पोट रखा है। इस बार यानी 2023 में वर्ल्ड चैम्पियन बनने पर टीम को आईसीसी की ओर से ही 33 करोड़ रुपए से ज्यादा की इनामी राशि मिलेगी। उपविजेता टीम भी मालामाल हो जाएगी, उसे विजेता की आधी इनामी राशि मिलेगी।
वहीं, फाइनल में हारने वाली टीम को 16.65 करोड़ रुपए (दो मिलियन अमेरिकी डॉलर) मिलेंगे। उधर, सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों को 6.66 करोड़ रुपए (800,000 अमेरिकी डॉलर) मिले हैं।
दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, ग्रुप दौर में बाहर होने वाली छह टीमों पाकिस्तान, अफगानिस्तान, इंग्लैंड, श्रीलंका, बांग्लादेश और नीदरलैंड को भी पैसे मिले हैं। इन छह टीमों को 83.29 लाख रुपए (100,000 अमेरिकी डॉलर) मिले।