Loading...

वल्लभ कॉलेज मंडी में कल से शुरू होगी प्रवेश प्रक्रिया

PARUL • 2 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी के राजकीय वल्लभ महाविद्यालय मंडी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कल से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो रही है। विद्यार्थी 15 जुलाई तक दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

वल्लभ महाविद्यालय मंडी की प्राचार्य सुरीना शर्मा ने बताया कि बीए, बीएससी और बीकॉम पाठ्यक्रमों में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। इच्छुक विद्यार्थी महाविद्यालय की वेबसाइट से जानकारी लेकर कल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रथम मेरिट सूची 16 जुलाई दोपहर 1:00 बजे तक जारी करेगा।

मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थी 16 से 19 जुलाई तक शुल्क जमा करवा सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों की दूसरी मेरिट सूची 20 जुलाई सुबह 11 बजे तक जारी कर दी जाएगी। दूसरी मेरिट सूची में स्थान प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को 20 जुलाई शाम 5 बजे तक शुल्क जमा करने का समय दिया जाएगा।