वायरल की चपेट में आ रहे लोग, अस्पताल में लग रही मरीजों की भीड़
HNN/ ऊना
जिला में मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोग वायरल इंफेक्शन से पीड़ित होने लगे हैं। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण गले में दर्द, बदन दर्द, सर्दी-जुकाम, सिर दर्द, जकड़न और खांसी के मरीज बढ़ रहे हैं। आलम यह है कि इन दिनों अस्पताल में मरीजों की भीड़ लगी हुई है।
बता दें, जिला में सुबह और शाम के वक्त लोग ठण्ड से ठिठुर रहे है जबकि दिन में धूप खिलने से पारा चढ़ रहा है। मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण वायरल के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में रोजाना मरीजों की भीड़ बढ़ रही है। यहाँ रोज 40 से 50 मरीज इलाज़ के लिए पहुंच रहे हैं।
उधर, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रमन शर्मा ने बताया, दूर-दराज से लेकर शहरी क्षेत्र के लोग सर्दी, खांसी, बुखार, सिर दर्द व बदन दर्द से परेशान अस्पताल पहुंचकर इलाज करा रहे थे। उन्होंने लोगों से एहतियात बरतने की अपील करते हुए कहा कि गर्म पकडे पहने और वायरल के लक्षण पाए जाने पर अस्पताल में जांच करवाएं।