लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

वायरल की चपेट में आ रहे लोग, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

SAPNA THAKUR | 10 जून 2022 at 2:12 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

जिला में लोग वायरल की चपेट में आ रहे हैं जिससे स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर आ गया है। बता दें कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के चलते लोग बुखार, जुकाम और खांसी की चपेट में आ रहे हैं जिससे अस्पतालों में इन दिनों मरीजों की भीड़ लगी हुई है। बच्चों से लेकर बड़ों तक यह वायरल हर किसी के लिए परेशानी का सबब बन गया है।

अस्पतालों में वायरल से ग्रसित मरीजों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई है और अधिकतर मरीजों में बुखार, जुखाम, खांसी और बदन दर्द की शिकायतें हैं। उधर, चिकित्सा अधीक्षक सोलन डॉ. एसएल वर्मा ने बताया कि जिला में वायरल के लगातार बढ़ रहे मामलों के चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है तथा क्षेत्रीय अस्पताल में 15 बिस्तरों का फीवर वार्ड बनाया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कहा कि रात में एसी चलाना, खुले में सोना, ठंडा पानी पीना, फास्ट फूड इत्यादि का प्रयोग करना, धूप में घूमना, दूषित जल एवं दूषित भोजन का इस्तेमाल करने से वायरल फीवर होता है। इन सभी के प्रति यदि सावधानी बरतेंगे तो निश्चित ही बीमारियों से बचाव हो सकता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]