वाहनों की आवाजाही के लिए एक माह तक बंद रहेगी तासली नाला-गरली सड़क
HNN/ मंडी
जिला मंडी के टिहरा के तहत आती तासली नाला से गरली सड़क एक माह तक यातायात के लिए बंद रहेगी। लोक निर्माण विभाग टिहरा के सहायक अभियंता नरेंद्र राणा ने बताया कि सड़क का अपग्रेडेशन का कार्य चल हुआ है।
इसमें कुछ जगह कंक्रीट वर्क अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। कंकरीट वर्क पूरा करने के लिए इस सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा जाएगा। यह आदेश 10 जुलाई तक जारी रहेंगे।
उन्होंने कहा कि ऐसे में वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग के तौर पर सजाओपीपलू चसवाल भड्डू रोड का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने इस कार्य को पूरा करने के लिए वाहन चालकों और लोगों से सहयोग की अपील की है।