वाहनों की आवाजाही के लिए 14 घंटे तक बंद रहा होली-चंबा मार्ग, चालकों को हुई काफी परेशानी
HNN/ चंबा
जिला चंबा के जनजातीय क्षेत्र भरमौर के होली-चंबा मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए 14 घंटे तक बंद रहा। जिससे कि वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बता दें शनिवार रात 9:00 बजे के करीब चोली के पास अचानक भूस्खलन होने से मार्ग बंद हो गया था।
वहीं, जरूरी कार्य से होली या चंबा आने-जाने वालों लोगों को या तो पैदल सफर करना पड़ा अथवा वाहनों की अदला-बदली करनी पड़ी। इस कारण सड़क पर दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रही। जिसके बाद लोक निर्माण विभाग द्वारा मार्ग को अगले दिन दोपहर तक बहाल कर दिया था। पीडब्ल्यूडी के कनिष्ठ अभियंता हेम राज ने बताया कि मार्ग बहाल होने पर वाहन चालकों ने राहत की सांस ली है।