Loading...

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत ललड़ी व नंगल खुर्द गांव में इतने लोगों के स्वास्थ्य की हुई जांच….

PARUL • 13 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत प्रयास संस्था द्वारा संचालित सांसद मोबाइल स्वास्थ्य सेवा टीम ने हरोली विधानसभा क्षेत्र में निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया।

यह स्वास्थ्य शिविर ग्राम पंचायत ललड़ी और नंगल खुर्द में आयोजित किया गया। इस निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में ललड़ी एवं नंगल खुर्द में सांसद स्वास्थ्य सेवा टीम ने 140 लोगों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की।

बता दें कि शिविर के दौरान स्वास्थ्य सेवा टीम द्वारा 46 लोगों आभा कार्ड भी बनाए गए। शिविर के दौरान डॉ. प्रदीप कुमार, प्रीति सहित ग्रामीण मौजूद रहे।