कठवाड़/सिरमौर
कठवाड़ पंचायत में विकास कार्यों की आड़ में 5.30 लाख का खेल
वित्तीय अनियमितताओं और सरकारी धन के दुरुपयोग पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
विकास कार्यों में वित्तीय गड़बड़ियों और सरकारी धन के दुरुपयोग के आरोप में कठवाड़ पंचायत के प्रधान महेंद्र सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। प्रशासन की जांच में दोषी पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई। इसके अलावा उन्हें छह वर्षों तक किसी भी पंचायत पद के लिए अयोग्य भी करार दिया गया है।
गांववासियों की शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
कठवाड़ पंचायत के कई ग्रामीणों, जिनमें सोहन सिंह पुत्र जालम सिंह भी शामिल हैं, ने विकास कार्यों में अनियमितताओं को लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी। प्रारंभिक जांच में गड़बड़ियां सामने आने के बाद उन्हें अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, मगर उनका उत्तर संतोषजनक नहीं पाया गया।
5.30 लाख रुपये की राशि लौटाने के आदेश
नियमित जांच में आरोप सिद्ध होने पर डीसी कार्यालय की ओर से प्रधान को ₹5,30,566 की राशि पंचायत खाते में जमा करवाने के आदेश दिए गए हैं। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि उनके पास पंचायत से जुड़ी कोई भी नगद राशि, अभिलेख, स्टॉक या मोहर हो, तो उसे तुरंत ग्राम सचिव को सौंपा जाए।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





