लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विक्रमादित्य सिंह बोले- ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्रमुखता

PRIYANKA THAKUR | 12 जून 2022 at 10:20 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / शिमला

विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि ग्रामीण क्षेत्र का विकास उनकी प्रमुखता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने अपने कार्यकाल में यहां इस क्षेत्र में जो विकास कार्य शुरू किए थे उनको पूरा करना और उन्हें आगे बढ़ाना उनका लक्ष्य है। पिपली धार पंचायत में आपके द्वार में लोगों को सम्बोधित करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र ने उन्हें जो मान सम्मान दिया है उसके लिए वह सदैव उनके आभारी रहेंगे।

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण का यह क्षेत्र विकास के मामलें में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुका है। उन्होंने कहा कि इस सब का श्रेय क्षेत्र के सभी प्रबुद्ध लोगों को जाता है जो समय समय पर मेरा मार्गदर्शन करते है। विक्रमादित्य सिंह ने क्षेत्र के सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चूंकि अब प्रदेश में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने है इसलिए उन्हें उनके हाथों को और मजबूत करना है जिससे यह क्षेत्र प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ता रहें।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पिपली धार पंचायत की प्रधान सुनीता शर्मा ने विक्रमादित्य सिंह का स्वागत करते हुए क्षेत्र के विकास में उनकी चिंता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व वीरभद्र सिंह की प्रेम और विकास की विरासत को जिस प्रकार विक्रमादित्य सिंह आगे बढ़ा रहें है वह हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है।

इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लिए कुछ मांगे भी रखी, जिसके लिए विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें इन मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने इस दौरान पिपली धार पंचायत के विभिन्न कार्यो के लिये विधायक निधि से 12,50 लाख रुपये भी स्वीकृति किये।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]