आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज
सरकार की सख्ती के बावजूदशा कारोबारियों को ना तो पुलिस का खौफ है और न कानून का डर। एक और जहां प्रदेश सरकार नशा तस्करों के लिए मत्युदंड का प्रावधान कर रही है तो वहीं जिला मुख्यालय नाहन से मात्र कुछ किलोमीटर की दूरी पर अफीम की खेती की जा रही है।
मामला शुक्रवार का है जब पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि देवानी पंचायत क्षेत्र में अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी द्वारा पुलिस का एक विशेष दस्ता योजना बनाकर मौके पर रवाना किया गया।
पुलिस पार्टी जब कौंथरों साथ लगता मंडप्पा गांव मे नसीरुद्दीन पुत्र असलूद्दीन के खेत में पहुंची तो वहां पर अफीम के परिपक्व पौधे देखकर वे हैरान हो गए।
पुलिस पार्टी के द्वारा खेत के मालिक नसीरुद्दीन को मौके पर बुलाया गया।

पुलिस के द्वारा नसीरुद्दीन को हिरासत मे लेते हुए खेत में लगे रेड पोपी के पौधों की गिनती शुरू की गई। खेत में कुल 113 पौधे अफीम के पाए गए। पुलिस पार्टी के द्वारा समस्त कार्यवाही करने के बाद मौके पर ही अफीम की खेती को नष्ट कर दिया गया।
वही सूत्र से जानकारी यहभी मिली है कि यह खेती नसीरुद्दीन के बेटे टिल्लू के द्वारा लगाई गई थी जो की मौके से पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गया था।
बताना जरूरी है कि अफीम में दो प्रमुख किसमे होती हैं जिसमें रेड पोपी और वाइट पोपी होती है। रेड पोपी को श्रेष्ठ श्रेणी में माना जाता है।
देखना यह होगा कि आरोपी के द्वारा यह खेती पहली बार की गई थी या इससे पहले भी अफीम उगाई गई थी। यही नहीं आरोपी के पास अफीम का बीज कहां से आया यह भी पुलिस के लिए जांच का विषय है।
उधर मामले की पुष्टि एडिशनल एसपी योगेश रोल्टा के द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि मंडप्पा गांव मैं नसीरुद्दीन के खेत से 113 पौधे अफीम के बरामद किए गए। इन पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया था। आरोपी नसीरुद्दीन के खिलाफ नारकोटिक्स के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





