लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विजय दशमी पर 14,000 श्रद्धालुओं ने किये माता बालासुन्दरी के दर्शन

PRIYANKA THAKUR | 5 अक्तूबर 2022 at 6:45 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / नाहन

सिरमौर जिला के त्रिलोकपुर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता बाला सुन्दरी मन्दिर में आज 14,000 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। श्रद्धालुओं ने माता के जयकारे लगाते हुए छोटे-छोटे जत्थों में मंदिर में प्रवेश किया व माता का आशीर्वाद लिया। इस दौरान आसपास के शहरों के अलावा दूर दराज के शहरों से भी श्रद्धालु त्रिलोकपुर पहुंचे।

उपायुक्त एवं आयुक्त त्रिलोकपुर मंदिर न्यास राम कुमार गौतम ने बताया कि विजय दशमी के अवसर पर माता को 7 लाख 05 हजार 288 रूपये की नकद राशि, 3 ग्राम सोना और 1472 ग्राम चाँदी श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]