विजिलेंस ने पंचायत सचिव को 1200 रुपए की रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार

RISHVAT.jpg

HNN/ सोलन

जिला सोलन के बद्दी की किशनपुरा पंचायत में तैनात पंचायत सचिव को विजिलेंस ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। जानकारी के मुताबिक, किशनपुरा पंचायत का एक युवक अपने भाई का जन्म प्रमाण पत्र बनाने के लिए पंचायत सचिव मनीष कुमार के पास गया।

जिसके बाद मनीष ने उसका जन्म प्रमाण पत्र तो बना दिया था, लेकिन उसने युवक को कहा कि वह 1200 रुपए के बदले ही उसे प्रमाण पत्र देगा। इसके बाद युवक ने इस बाबत विजिलेंस में शिकायत दर्ज करवाई।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने योजना बनाकर उक्त युवक को 1200 रुपए लेकर पंचायत सचिव के पास भेजा। जैसे ही युवक सचिव को पैसा दिया तो विजिलेंस की टीम ने उसे मौके पर रिश्वत के पैसा लेते हुए रंगें हाथों काबू कर लिया।