लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

विजिलेंस ने बीडीओ कार्यालय का जेई 5 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

Ankita | 16 मार्च 2023 at 9:22 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो ने रिश्वतखोर जेई को 5 हजार की रिश्वत लेेते गिरफ्तार किया है। बता दें जेई द्वारा सामुदायिक भवन चाडखोला में चल रहे कार्य की किस्त जारी करने की एवज में 5 हजार की रिश्वत मांगी गई थी।

आरोपी जेई विनय कुमार के खिलाफ पीसी एक्ट की धारा-7 के तहत राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो धर्मशाला में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जानकारी के अनुसार, सामुदायिक भवन का निर्माण कार्य विकास में जन सहयोग के अंतर्गत किया जा रहा है। कांग़ड़ा के उपायुक्त द्वारा इस कार्य के लिए 9 लाख 90 हजार की राशि स्वीकृत की गई थी। इसके अलावा 1 लाख 60 हजार की राशि आम जनता द्वारा एकत्रित की गई थी।

विजिलेंस ने आरोपी विनय कुमार को पालमपुर के द्रंग पंचायत भवन में गिरफ्तार किया है। धर्मशाला की विजिलेंस टीम को सूचना मिली थी कि पालमपुर तहसील के भवारना के खंड विकास अधिकारी के कार्यालय में तैनात जेई विनय कुमार द्वारा रिश्वत की मांग की गई है।

जिसके बाद विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोर जेई को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बलबीर जसवाल द्वारा किया गया। टीम में निरीक्षक महेंद्र कुमार, भाग सिंह, संदीप कुमार, बिंदू कुमारी व उप निरीक्षक प्रताप चंद शामिल थे। मामले की पुष्टि विजिलेंस प्रवक्ता ने की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]