Loading...

वित्तीय अभाव के चलते अब काजा और ताबो में प्रवेश शुल्क

Ankita • 30 Dec 2023 • 1 Min Read

प्रदेश सहित बाहरी राज्यों के पर्यटकों से भी वसूला जाएगा वाहन प्रवेश शुल्क

HNN/ लाहौल स्पीति

जिला लाहौल स्पीति के काजा और ताबो में हिमाचल सहित देशभर के विभिन्न हिस्सों से आने वाले वाहनों से प्रवेश शुल्क वसूल किया जाएगा। नए साल से फीस की वसूली शुरू होगी। साडा डेवलपमेंट फीस की वसूली के लिए समदो में बैरियर स्थापित किया जाएगा।

काजा और ताबो में पर्यटकों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। इसके चलते इन क्षेत्रों में ठोस कूड़ा प्रबंधन, सीवरेज प्रबंधन के लिए विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण के पास वित्तीय अभाव है। जनता के हित के लिए साडा डेवलपमेंट फीस की वसूली शुरू करने का फैसला किया है।

बैठक में लिए फैसले के मुताबिक आरएलए, स्पीति के निजी वाहनों को शुल्क से छूट है। साथ ही स्पीति आरएलए में पंजीकृत निजी और स्थानीय निवासियों के देश के किसी भी अन्य आरएलए में वाहन पंजीकृत होंगे, तो उनसे शुल्क नहीं लिया जाएगा। किन्नौर जिले के स्पीति के साथ सटे गांव सुमरा गांव के लोगों के वाहनों पर भी शुल्क नहीं लगेगा।

सर्दियों में समदो में ही डेवलपमेंट फीस एकत्रित कीजाएगी। जबकि गर्मियों में काजा-मनाली मार्ग खुलने पर लोसर में फीस बैरियर स्थापित किया जाएगा, जो 1 जून 2024 को शुरू किया जाएगा। फीस एकत्रित करने के लिए आउटसोर्स पर व्यक्ति नियुक्त किए जाएंगे। फिलहाल अभी लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी फीस को एकत्रित करेंगे।

आरएलए स्पीति में पंजीकृत टैक्सी वाहनों के लिए भी सालाना शुल्क की दरें तय की गई हैं। इन्हें पास साडा की ओर से दिया जाएगा। जो एक साल तक मान्य होगा। उन्हें हर ट्रिप पर शुल्क नहीं देना होगा। बड़े वाहन जैसे मैक्सी और ट्रेवलर के लिए 2,500 रुपये सालाना और 1,500 रुपये फीस छोटे वाहनों के लिए तय की गई है।

कितने लिए जाएंगे पैसे….

दो पहिया वाहन से 100 रुपए कर 200 रुपए और इससे बड़ी गाड़ी पिकअप आदि से 300 रुपए बस और ट्रक से 400 रुपए शुल्क लिया जाएगा।

वहीं एसडीएम काजा हर्ष अमरिंदर नेगी ने बताया कि 1 जनवरी 2024 सदा के द्वारा डेवलपमेंट फीस ली जानी तय की गई है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में आने वाले हर वाहन को अब शुल्क देना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि 24 नवंबर को विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक में फीस लिए जाने का फैसला लिया गया है।