विद्यार्थियों को एक और मौका, एसपीयू में इस दिन तक करवा सकेंगे पंजीकरण….
HNN/ मंडी
सरदार पटेल विवि मंडी में अब विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी 19 फरवरी दोपहर 12 बजे तक पंजीकरण करवा सकते है। एसपीयू ने पंजीकरण फार्म जमा करने की तिथि की बढ़ाकर करीब एक हजार छात्र-छात्राओं को राहत प्रदान की है। पंजीकरण यूजी, पीजी और सेमेस्टर पाठ्यक्रम के लिए होगा।
बता दें विश्वविद्यालय ने जिन कॉलेजों के छात्र-छात्राओं को पंजीकरण के लिए यह विशेष मौका दिया है, उनमें अभिलाषी कॉलेज एजुकेशन नेरचौक, राजकीय कॉलेज हरिपुर, राजकीय कॉलेज जोगिंद्रनगर, राजकीय कॉलेज करसोग, राजकीय कॉलेज कुल्लू, हिमालयन कॉलेज ऑफ एजुकेशन, करिश्मा कॉलेज ऑफ एजुकेशन नेरचौक, लॉर्ड बुद्धा कॉलेज ऑफ एजुकेशन सरकाघाट, महाराजा लक्ष्मण सिंह मेमोरियल कॉलेज सुंदरनगर, मिनर्वा कॉलेज ऑफ एजुकेशन, नोबल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रामेश्वरी टीचर्स ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट भुंतर, सरदार पटेल यूनिवर्सिटी कैंपस, वल्लभ कॉलेज मंडी, विजय इंस्टिट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन आदि शामिल हैं। इसके अलावा राजकीय कॉलेज द्रंग नारला, राजकीय कॉलेज बासा गोहर, राजकीय कॉलेज पनारसा के छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
विवि के मुताबिक पंजीकरण फार्म में विसंगतियों के चलते करीब एक हजार फार्म रिजेक्ट हुए थे। इसके चलते उनका पंजीकरण नहीं हो पाया था, लेकिन अब उन्हें विवि ने एक और मौका दिया है।