Loading...

विद्यार्थियों ने भाषण व नारा लेखन के माध्यम से दिया मतदान का संदेश

Ankita • 3 May 2024 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी के सुंदरनगर निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता जागरूकता की गतिविधियों को सुचार रूप से जारी रखते हुए स्वीप टीम सुंदरनगर द्वारा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में जाकर मतदाता जागरूकता की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी कड़ी में स्वीप टीम के सदस्यों द्वारा राजकीय उच्च विद्यालय अलसू, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डैहर व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डैहर में विभिन्न मतदाता जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जानकारी देते हुए सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम सुंदरनगर गिरीश समरा ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न शिक्षण संस्थानों के माध्यम से आम जनमानस को जागरूक करने के लिए स्वीप टीम तत्परता से कार्य कर रही है। टीम के सदस्यों द्वारा शिक्षण संस्थानों में जाकर छात्र-छात्राओं व युवाओं को 4 मई तक 1अप्रैल 2024 को 18 वर्ष पूरे कर चुके युवाओं को वोट बनाने की जानकारी दी गई।

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डैहर के छात्र-छात्राओं ने भाषण व नारा लेखन के माध्यम से मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। जनमानस को जागरूक करने के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डैहर व औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान डैहर के छात्र-छात्राओं द्वारा एक रैली भी निकली गई।

इस अवसर पर स्वीप टीम द्वारा छात्र-छात्राओं को एक मतदान शपथ पत्र भी प्रदान किया गया, जिसमें 1 जून को सभी मतदाताओं द्वारा वोट देने की शपथ ली जाएगी। मतदान शपथ पत्र को सभी छात्र छात्राओं द्वारा अपने घर में मौजूद मतदाताओं से हस्ताक्षर करवा करके लाया जाएगा। हर घर से शत प्रतिशत मतदान की मुहिम के मद्देनजर इस कार्यक्रम को चलाया गया है।