Loading...

विद्युत उपमंडल ऊना के उपभोक्ता जल्द जमा करवाएं बिजली बिल

Ankita • 10 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

जिला ऊना के कई उपभोक्ताओं ने लाखों रुपए की बिजली के बिल जमा नहीं करवाएं है। ऐसे उपभोक्ताओं को अल्टीमेटम भी जारी कर दिया है। इस संदर्भ में सहायक अभियंता ई. दिनेश चौधरी ने कहा कि ऊना शहर के 203 उपभोक्ताओं से 24 लाख 39,373 रुपये के बिजली बिल अर्जित करने हैं।

उन्होंने बताया कि इसमें अधिकतर ऊना शहर से बाहर रहने वाले बिजली उपभोक्ता शामिल हैं, जिन्होंने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं। इसके चलते विद्युत उपमंडल ऊना नंबर एक ने सभी उपभोक्ताओं को अलर्ट किया है कि जिन्होंने पिछले एक माह से बिजली का बिल जमा नहीं करवाया है, वह 14 अगस्त तक बिजली का बिल जमा करवाएं। अन्यथा बिना नोटिस दिए बिजली के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।