Loading...

विद्युत उपमंडल कुल्लू के इन क्षेत्रों में कल बाधित रहेगी विद्युत आपूर्ति…

PARUL • 15 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

11 केवी सरवरी फीडर व 11 केवी अखाड़ा के मॉनसून से पहले आवश्यक रखरखाव व लाइन के साथ लगते वृक्षों की कटिंग के चलते कुछ क्षेत्रों में कल यानि 16 जून को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल कुल्लू ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि इनरसरवरी, लोरन, फील्ड हॉस्टल, शीतला माता शीशमाटी, शीशमाटी पानी की टंकी, चामुंडा नगर, गुगा मंदिर, शेताफाट, जीएम इंडस्ट्रियल, देवधार के साथ क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। आसपास के इलाकों में 16 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 7 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

इसके साथ ही अखाड़ा फीडर के अंतर्गत हनुमानी बाग मिनी सेक्टरी ओट के आसपास एसटीपी प्लांट भूतनाथ, तीबतियन मार्केट, एलआईसी कोम्पेक्स, ब्यासा मोड, समस्त अखाड़ा बाजार रामशीला चीमबा बौरी, दुर्गानगर, मठ, सुल्तानपुर, गर्ल स्कूल आसपास के इलाकों में 16 जून को प्रातः 10 बजे से सायं 2 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इस दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।