Loading...

विद्युत उपमंडल जरी के इन क्षेत्रों में कल बंद रहेगी बिजली…

PARUL • 23 May 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

विद्युत उपमंडल जरी के तहत आने वाले कुछ क्षेत्रों में पीडब्ल्यूडी द्वारा सड़क मरम्मत का कार्य किया जाना है। जिसके चलते विद्युत लाइनों का स्थानांतरण किया जाएगा।

ऐसे में मणिकर्ण फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में कल यानि 24 मई को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता आरएस ठाकुर द्वारा यह जानकारी दी गई है।

उन्होंने बताया कि कसोल, ग्राहण, रशोल, छलाल, कटागला, सूमारोपा, हुरलूधार तथा आस-पास के क्षेत्रों में 24 मई को सुबह 9:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

विद्युत बोर्ड के अधीक्षण अभियंता आरएस ठाकुर ने इस अवधि के दौरान उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।