Loading...

विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद….

Ankita • 14 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

विद्युत उपमंडल टाहलीवाल में 15 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के सहायक अभियंता ई. दिनेश चौधरी ने यह जानकारी दी।

लाइनों के उचित रखरखाव के चलते उपमंडल के तहत आने वाली पंचायतें ललड़ी, टाहलीवाल, मानुवाल, लॉअर पालकवाह, कुगइत, धुगे, नंगल खुर्द, चांदपुर, करमपुर, कलेहडा, मानुवाल में विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के सहायक अभियंता ई. दिनेश चौधरी ने बताया कि इन क्षेत्रों में सुबह 9 से दोपहर 1 बजे तक बिजली बाधित रहेगी। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।