Loading...

विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद…

Ankita • 21 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के तहत आने वाले सभी क्षेत्रों में 22 जुलाई को विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता ई. दिनेश चौधरी ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि विद्युत लाइनों के जरूरी रखरखाव के चलते उपमंडल के तहत आते गुरपलाह, बाथू बाथड़ी और औद्योगिक क्षेत्र बाथू बाथड़ी में विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी।

इन क्षेत्रों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक जरूरत के अनुसार विद्युत सप्लाई बंद रहेगी। उन्होंने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।