Loading...

विद्युत उपमंडल टाहलीवाल के इन क्षेत्रों में कल बिजली रहेगी बंद…

Ankita • 7 Jul 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

विद्युत लाइनों के उचित रखरखाव के चलते 8 जुलाई को विद्युत उपमंडल टाहलीवाल में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल टाहलीवाल दिनेश चौधरी ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि कल पंचायत नंगल कलां, टाहलीवाल, मानुवाल, बट कलां, ललड़ी, पालकवाह, कुंगड़त, हीरां, धुगे नंगल खुर्द, चांदपुर, कर्मपुर, भदौड़ी, गुरप्लाह, बाथू, बाथड़ी, औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल व बाथू, बाथड़ी में सुबह 10 से 5 बजे तक विद्युत सप्लाई बंद रहेगी।

सहायक अभियंता दिनेश चौधरी ने बताया कि विद्युत लाइनों का कार्य पूर्ण रूप से मौसम पर निर्भर रहेगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान सभी उपभोगताओं से सहयोग की अपील की है।