Loading...

विद्युत उपमंडल दौलतपुर चौक के 500 उपभोक्ताओं ने नहीं जमा किया 5 लाख का बिल

Ankita • 25 Aug 2024 • 1 Min Read

इस दिन तक बिजली बिल जमा न होने पर कटेंगे कनेक्शन…..

HNN/ ऊना

विद्युत उपमंडल दौलतपुर चौक के अधीन जिन उपभोक्ताओं ने बिजली के बिल जमा नहीं करवाए हैं, वो उपभोक्ता 31 अगस्त से पहले बिजली के बिल जना करवाएं, जिससे उनका बिजली का कनेक्शन न कटे।

जानकारी देते हुए विद्युत उपमंडल दौलतपुर चौक के सहायक अधिशाषी अभियंता इंजीनियर मंगलराम चौधरी ने बताया कि बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं के सितंबर माह में बिजली के कनेक्शन बिना किसी पूर्व सूचना के काट दिए जाएंगे।

जुर्माना और बिजली का बिल वसूलने के बाद ही उसका कनेक्शन चालू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि विद्युत उपमंडल के 500 उपभोक्ताओं ने करीब 5 लाख का भुगतान नही किया है।